मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के सदस्य जुबेर हसन अल्वी और उनका परिवार भूमाफिया से परेशान है। भूमाफिया उनकी जगह पर कब्जा कर रहा है। यह आरोप लगाकर जुबेर और उनके परिवार ने बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है इस संबंध में स्थानीय प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा। जिससे वह तथा उनका परिवार पलायन करने पर मजबूर है। उधर दूसरे पक्ष ने भी जमीन के मालिकाना हक को लेकर जुबेर अल्वी पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। मामला कस्बा कुसमरा से जुड़ा है। ये मामला नया नहीं है। पिछले कई महीनों से चल रहा है। शनिवार की रात जुबेर अल्वी और उनके परिवार के लोगों ने जमीन पर बैनर लगाया और वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार के लोग भी इस प्रदर्शन में उनके साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने दो लोगों सहदेव सिंह और मनोज कुमार पर भूमाफि...