बोकारो, मई 27 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के पुपुनकी में रविवार को स्थानीय रैयत संघर्ष मोर्चा की आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुपुनकी, कालापत्थर, सियालगजरा, कुम्हरी, नावाडीह के रैयत शामिल रहे। इसमें जल, जंगल जमीन बचाने को लेकर आंदोलन पर उतरने का निर्णय लिया गया। पुपुनकी आश्रम की ओर से कई एकड़ जमीन को अतिक्रमण करने को लेकर स्थानीय रैयतों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पुपुनकी आश्रम की ओर से गलत तरीके से जमीन अतिक्रमण करने को लेकर विरोध जताया। सभा की अध्यक्षता कर रहे झारखंड आंदोलनकारी नेता पार्वती चरण महतो ने कहा कि पूर्वजों ने बाबा मुनि स्वामी स्वरूपानंद को जमीन दान देकर आश्रम का निर्माण कराया था। लेकिन वर्तमान समय में आश्रम के नाम पर जमीन को कब्जाने का काम किया जा रहा है। गलत तरीके से सैकड़ों एकड़ जमीन कब्जा किया गया है। जिला और राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.