बुलंदशहर, मार्च 8 -- क्षेत्र के गांव गंगाहरी में जमीनी विवाद को लेकर दबंग लोगों ने गन्ने के खेत में काम कर रहे सेना के दो जवान और उनके पिता पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने चार हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव गंगाहरी निवासी केन्द्रपाल सिंह के दो पुत्र बंटी और अजय कुमार भारतीय सेना में तैनात हैं। बताया गया है कि दोनों भाई अपने गांव छुटटी पर आये हुए थे। गुरूवार को दोनों भाई अपने पिता के साथ गन्ने के खेत में काम करने के लिये गये थे। इस दौरान ही संजू पुत्र प्रकाश पक्ष के चार युवक बाइक द्वारा मौके पर पहुंचे। वहां दबंग युवकों ने गन्ने के खेत को अपना खेत बताकर गाली गलौंच करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.