मधुबनी, फरवरी 13 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के छपराढ़ी गांव के वार्ड- 6 में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर ससुर और छोटी बहू के पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में सहदेव यादव, उनकी पत्नी और पोती प्रीति कुमारी जख्मी हो गई। परिजनों के अनुसार, छोटी बहू ने बेलही गांव से अपने भाई कुणाल यादव को बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में सहदेव यादव का सिर फट गया, जबकि उनकी पोती प्रीति कुमारी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सहदेव यादव की पत्नी भी चोटिल हो गई। घायलों को परिजनों ने खजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रवीण प्रभात ने प्राथमिक उपचार किया। घटना को लेकर सहदेव यादव ने खजौली थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...