गोरखपुर, मार्च 9 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के जंगल बब्बन गांव में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन गांव के बंजारा टोला निवासी सोबिया ने पुलिस को बताया कि देर शाम पांच बजे गांव की नशरूनिशा व नजबुन मेरे घर आये और कहने लगे बगल की जमीन हमारी है इसे खाली कर दो। मैंने कहा जमीन तो हमारी है। इसी बात पर गाली देने लगे। गाली देने से मना किया तो उनके परिवार के खुशी, खुर्शीद, अफजल लाठी-डंडा लेकर आ गये। हमें और हमारी बहन को लाठी डंडे से मारने लगे। मुझे गंभीर चोटें आई और मेरी बहन का हाथ टूट गया। शोर सुनकर गांव के लोगों के बीच-बचाव करने पर जान से मारने धमकी देते हुए भाग गए। इस पर पुलिस ने नशरूनिशा, नजबुन, खुशी, खुर्शीद व अफजल के खिलाफ मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.