लखीसराय, मई 16 -- बड़हिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को एक महिला और उसकी बेटी के साथ हुई मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता के रूप में स्व रामनगीना सिंह की विधवा पत्नी किरण देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बड़े जेठ रामाश्रय सिंह समेत भतीजे आलोक भारती व उसकी पत्नी अलका शर्मा को नामजद आरोपित बताया है। दिए गए आवेदन में किरण देवी ने कहा है कि गुरुवार को उनके व उनके बेटी सुलोचना देवी के साथ आरोपितों द्वारा मारपीट कर चोटिल कर दिया गया। घायल अवस्था में दोनों मां बेटी का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में हुआ। पीड़िता ने कहा है कि उन्हें केवल तीन पुत्रियां है। आरोपी उन पर जमीन को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर जमीन उनके नाम नहीं की गई तो वे जान से मार देंगे। इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.