गोरखपुर, जून 4 -- घघसरा। गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में सोमवार को एक दलित परिवार के आधा दर्जन लोगों को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी भोलानाथ ने पुलिस को बताया सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडे, सरिया लेकर पहुचें मुझे व शरद कुमार कन्नौजिया, सूर्य प्रकाश, विमला देवी, फूलमती, ज्ञानमती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद यादव, देशप्रेमी, शंखधारी यादव, हीरा यादव तथा अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.