नई दिल्ली, मई 16 -- बिहार के समस्तीपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी को गोली मार दी गयी। जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव के वार्ड एक में शुक्रवार की दोपहर सर्किल इंस्पेक्टर की बेटी को गोली मार जख्मी कर दिया गया। जमीनी विवाद में गोलीबारी के दौरान यह घटना हुई। जख्मी की पहचान इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खान की बेटी इनायत खातुन (12) के रूप में की गई। वह सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कटिहार जिले में पदस्थापित है। आनन फानन में लोगों ने घायल को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल इनायत के मामा हामिद खान ने बताया की घर के बगल में मस्जिद है। जहां हम लोग नमाज पढ़ने के लिए गए थे। वहां से निकला तो गांव के ही कुछ बदमाशों ने मस्जिद के पास ही रोक लिया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.