अमरोहा, मार्च 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। वहीं मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सोमवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। मारपीट-पथराव में नाजरीन, वकीला और अफसाना जबकि, दूसरे पक्ष से बादशाही घायल हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लिए नजर आ रही हैं। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने मामले में तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.