बागपत, जनवरी 16 -- दाहा। टीकरी कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर युवक पर लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर घायल कर दिया। विरोध करने पर हमला करने वालों ने फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल बाल बच गया। जबकि उसके साथी ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टीकरी सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। टीकरी कस्बा पट्टी भोजाना निवासी शुभम पुत्र सेवाराम शुक्रवार सुबह अपने खेत से गन्ना भरकर गन्ना क्रय केंद्र पर तौलने जा रहा था। उसके साथ टीकरी निवासी विनोद मजदूर भी था। बताया कि जैसे ही वह गन्ना ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से बाहर निकला तो अचानक गन्ने के खेत से निकले तीन चचेरे भाइयों के साथ दो अज्ञात युवक बाहर निकले। और उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.