सहारनपुर, फरवरी 5 -- क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटोवाला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच खुनी संघर्ष हुआ। दोनो पक्षो के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर जाटोवाला में खेत की मेंढ काटने को लेकर दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनो पक्षो के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के अलीशान, आलिम व इरफान पुत्रगण बरकत घायल हो गये। जिनमें अलीशान की हालत गम्भीर बनी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूबे सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरू की। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायल वहां से इलाज के लिये अस्पताल जा चुके थे। दूसरे पक्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.