संभल, दिसम्बर 29 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर उर्फ मल्लूपुरा मिलक में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाईयों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव मालपुर उर्फ मल्लूपुरा मिलक निवासी वसीम व ताहिर आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। दोनों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को वसीम जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आ गए और विरोध करने लगे। इसी को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। कुछ लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू हो गया। पथराव होने पर गांव में खलबली मच गई। किसी ने घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.