लखीसराय, अप्रैल 30 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका कारण जमीन विवाद के बीच रहा चाचा भतीजे के बीच का आपसी विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना में गढ़ लक्ष्मीपुर निवासी अनिल सिंह उर्फ गणेश सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार रूपेश कुमार सिंह किसी जमीन विवाद में अपने पक्ष को रखने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनके चाचा उमाकांत सिंह से विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। पीड़ित ने बताया कि उनके चाचा उमाकांत सिंह ने ईंट से वार कर रूपेश के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना की जानकारी अंचल कार्यालय से स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घा...