सहरसा, दिसम्बर 16 -- सहरसा। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को मनोनीत किए जाने पर हर्ष जताते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शशिशेखर झा ने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता का शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना भाजपा में ही संभव है। बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीनजी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्हें मिला यह दायित्वपूर्ण पद संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा को नई दिशा देगा। बिहार के कार्यकर्ताओ में एक नया जोश और उत्साह है कि बिहार से पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। मैं उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.