रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी के चुनाव की तिथि एक बार फिर से घोषित की गई है। इसके लिए 18 मई की तिथि निर्धारित की गई है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक डोरंडा परासटोली ईदगाह मैदान, मोमिन हॉल में चुनाव होगा। मतदान के बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती होगी। देर रात विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी के चुनाव कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। बता दें, इससे पहले 11 मई को चुनाव होना था। लेकिन, प्रशासनिक रोक के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया। मुख्य चुनाव संयोजक जुनैद आलम ने बताया कि मतदान को लेकर तैयारी की जा रही है। सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर मतदान केंद्र में आकर वोट करें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी तरह की शंका होने पर वे चुनाव कमेटी से सीधे संपर्क करें। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.