रांची, सितम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। जमीअतुल मोमिनीन चौरासी, झारखंड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला। मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें झारखंड भीड़ हिंसा व भीड़ लिंचिंग निवारण विधेयक-2021 को कानूनी रूप देने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने, आलिम ग्रेजुएट डिग्री, फाजिल मास्टर डिग्री की परीक्षा रांची विश्वविद्यालय से कराने समेत अन्य मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल में मास्टर सादिक अंसारी, शोएब अंसारी, मो जबीउल्लाह, अतिकुर्ररहमान, शकील अंसारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.