मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर मंगलवार रात में दोनों ओर से अभिभावकों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से 12 साल की किशोरी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गुटों में मारपीट की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस के साथ एसडीपीओ टाउन वन विनीता सिन्हा घटनास्थल पर पहुंची। दोनों पक्षों को पुलिस ने शांत कराया। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.