मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन की दोहरी नीतियों का शिकार वार्ड नंबर 12 सदर बाजार है। यहां 3 वर्षों से नप की सरकारी योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाया है। जबकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वार्ड पार्षद व वार्डवासियों ने समय समय पर पत्राचार कर नप प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने का भी काम किया है। वार्ड पार्षद साईं शंकर सहित वार्डवासियों ने नप के एक्जीक्यूटिव विजयशील गौतम सहित स्थानीय व जिला प्रशासन को पत्राचार कर योजनाओं का लाभ देने की मांग की है। वहीं डीएम से मुलाकात कर वार्डवासियों के अधिकार दिलाने की गुहार लगायी। साईं शंकर ने कहा कि जमालपुर सदर बाजार स्थित वार्ड संख्या 12 नगर परिषद जमालपुर का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन 3 साल गुजर जाने के बावजूद भी समस्याएं ज्यों का त्यों पड़ी हुई है। न तो एक...