मुंगेर, जनवरी 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जेएसए एसोसियएशन जमालपुर की ओर से चल रहे आयोजित जमालपुर रेलवे चैंपियनशिप 2025/26 में सोमवार को जेएसए मैदान परिसर में सेमीफाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में पहला सेमीफाइन मैच एईएन ओपन, इरिमी बनाम डिप्टी निर्माण के बीच हुआ। इसमें एइएन लाइन ने 34 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में पहले बल्लेबाजी ओपन लाइन ने किया तथा 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 का लक्ष्य रखा। तथा विपक्षी निर्माण टीम ने पीछा करते हुए 6 विकेट पर 145 रन पर ही सिमट गयी। वहीं दूसरा सेमीफाइन मैच डिप्टी सीएमई क्रेन बनाम डिप्टी सीएमई वैगन के बीच हुआ। इसमें डिप्टी सीएमई वैगन ने 4 विकेट जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचा। मैच के दौरान डिप्टी क्रेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 का लक्ष्य दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.