दरभंगा, जनवरी 5 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट की घटना में कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी हुए शिवशंकर साहू व राजा राम साहू को उपचार के लिए किरतपुर स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जमालपुर स्थित निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। जमालपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की घटना के सबंध जख्मी शिवशंकर साहू की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। विधि व्यवस्था पर नजर रखने के लिए गांव में ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.