मुंगेर, मार्च 18 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि 14 मार्च की शाम की फरीदपुर में टाइगर मोबाइल के जवानों पर हुए हमले की घटना में पुलिस ने टाइगर मोबाइल के जवान मन्नु कुमार के आवेदन पर कुल दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर प्राथमिकी दर्ज की है। फरीदपुर में घटना की सूचना पर जमालपुर थाना में तैनात दो टाइगर मोबाइल जवान मन्नु कुमार और प्रदीप कुमार घटनास्थल पर गए थे। मारपीट की घटना में शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन इसी दौरान एक पक्ष ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों जवान घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता केशापुर निवासी अशोक तांती की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन पर भी दो नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं की भी गिरफ्तारी की है, शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं में फरीदपुर दास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.