मुंगेर, फरवरी 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने पहली बार मादक पदार्थों की तस्करी व खरीद-बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक विक्रेता को धर-दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार विक्रेता के पास से करीब 2.66 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया, तथा एक डिजिटल वेट मशीन भी जब्त किया है। गिरफ्तार विक्रेता जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मो. मुन्ना का पुत्र मो. शाहबाज उर्फ नेपाली (25) है। तथा इनकी गिरफ्तारी रामपुर रेलवे कॉलोनी से रविवार की देर रात्रि में हुई है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मॉडल कॉलोनी रामपुर के रेलवे क्वार्टर संख्या 268 डी के निकट कुछ युवा ब्राउन शुगर की बिक्री करते हैं और वहां कई युवाएं इसकी खरीदारी कर सेवन करते हैं। ब्राउन शुगर के विरुद्ध कार्रवाई के क...