मुंगेर, नवम्बर 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत में अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण मुंगेर डीएम द्वारा किया गया। 10x5 मीटर के चिन्हित क्षेत्र से प्राप्त धान की पिटनीझ्रदौनी के बाद 30.200 किलोग्राम उपज दर्ज की गई, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 60.40 क्विंटल आंकी गई। डीएम ने इसे संतोषजनक बताया। मौके पर उन्होंने जिले में धान अधिप्राप्ति की स्थिति की जानकारी भी पैक्स पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि, पैक्स प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वैज्ञानिक पद्धति से किया गया कटनी प्रयोग: कटनी प्रयोग कृषि वर्ष- 2025-26 के तहत बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए संचालित किय...