मुंगेर, अप्रैल 18 -- जमालपुर। इम्तेयाज आलम (निज प्रतिनिधि) एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर अपनी कुशलता के दम पर न सिर्फ विविध निर्माण व मरम्मत कार्य करने शुमार रहा है, बल्कि चुनौतीपूर्ण कार्यों को सहज स्वीकार कर उसे समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य को अंजाम में भी जुटा है। इसी जज्बे को देखकर एक बार फिर से रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने जमालपुर कारखाना को कुल 35 टावर कार की मरम्मत करने का नया वर्कलोड दिया है। ये वर्कलोड वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए आठ व चार व्हीलर टावर कार का है। ये टावर कार विभिन्न जोन में संचालित हैं। इसका पीओएच जमालपुर सहित देश के अन्य जोन की वर्कशॉप में किया जाएगा। गौरतलब है कि जमालपुर कारखाना के अहाते क्रेन शॉप में टावर का निर्माण व मरम्मत कार्य पूर्व से किया जाता रहा है। लेकिन बीते वर्ष पहली बार चुनौतीपूर्ण कार्य के र...