सीवान, जनवरी 21 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पंचायत कृषि कार्यालय व शिविर के माध्यम से किसान निबंधन की प्रक्रिया चल रही है। प्रखंड कृषि समन्वयक गुड्डू श्रीवास्तव व किसान सलाहकार अरुण शर्मा ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत कृषि कार्यालय चल रहा है। जिसके माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। किसने की सुविधा के लिए राजस्व गांव में विशेष शिविर का आयोजन कर किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के नाम से जमाबंदी होना आवश्यक है। जिन किसानों के नाम से जमाबंदी नहीं है उन्हें किसान रजिस्ट्रेशन में परेशानी हो रही है। किसान रजिस्ट्रेशन की धीमी प्रक्रिया का सबसे बड़ा कारण यही है। उन्होंने बताया कि जिनके नाम से जमाबंदी है। वैसे बहुत किसान बाहर हैं। वैसे किसानों के लिए ऑनलाइन...