देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड के जमुनियां गांव में जमाबंदी जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने और विरोध करने पर पीड़ित डुग्गा मरांडी पर संवेदक मुकेश कुमार सिंह द्वारा जातिसूचक गाली-ग्लौज और जान मारने की धमकी दी गयी। मामले को लेकर जांच शुरु कर दी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित डुग्गा मरांडी, उम्र 60 वर्ष, पिता स्व. संग्राम मरांडी ने बताया कि पुश्तैनी जमाबंदी जमीन, मौजा जमुनियां, संख्या 37, दाग संख्या 112, रकबा एक एकड़, उनके दादा स्व. सोमरा मरांडी के नाम से पर्चा में दर्ज है। आरोप है कि नवाकुरा से बोकना गांव तक सड़क निर्माण का कार्य आठ दिन पहले बिना किसी नोटिस या सूचना के शुरू कर दिया गया। जिक्र है कि 28 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने साथियों गोतिया पटू मरांडी, सुकदेव मरांडी और म...