गाजीपुर, जनवरी 27 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां-भदौरा मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। रकसहा गांव से दिलदारनगर वायरलेस मोड़ तक का मार्ग गड्डों में तब्दील हो गया है, जो यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है, जिनमें स्कूली वाहन भी शामिल हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से दर्जनों स्कूलों की वाहनों का आना-जाना लगा रहता है जिससे बच्चों के परिजनों के मन में हमेशा भय बना रहता है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गड्डों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। खराब सड़क के कारण बड़े वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं। जबकि दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग सेवराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.