बांदा, फरवरी 2 -- चित्रकूट,।संवाददाता रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या में जमानत पर छूटे पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बेटी ने पिता की हैवानियत की जानकारी अपनी ताई को दी। इसके बाद ताई पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ताई की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कर्वी के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी अपनी ताई के साथ शनिवार की शाम को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पिता ने शुक्रवार की शाम को उसके छोटे भाई-बहनों को फुलकी खाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ताई की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ...