लखनऊ, अगस्त 26 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद में दुष्कर्म के आरोपी ने जेल जाने पर जमानत के लिए पीड़िता से शादी कर ली। शादी के बाद वह पीड़िता पर दहेज में 10 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा है। दहेज की रकम न लाने पर दूसरे के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रहीमाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक रहीमाबाद निवासी युवक ने वर्ष 2021 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शादी से मुकरने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2022 में उसे कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वह उसके साथ शादी करेगा। जमानत पाने के लिए आरोपी ने वर्ष 2023 में उसके साथ शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद से वह और उसके परिवार वाले दहेज में 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति उसकी पिटाई कर दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.