बगहा, जून 17 -- बगहा, हमारे संवाददाता। कोर्ट में सरेंडर यानि आत्मसमर्पण करने के तीन बाद ही पुलिस ने अभियुक्त को फिर से उसी मामले मे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभियुक्त को सरेंडर के पश्चात कोर्ट की ओर से सशर्त जमानत मिली थी। बावजूद इसके पिपरासी पुलिस ने न सिर्फ उसकी गिरफ्तारी की, बल्कि जेल भेजने के लिए कोर्ट में प्रस्तुत भी कर दिया। मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने पिपरासी थानाध्यक्ष के इस कृत्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए बगहा एसपी को दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, एक मामले में आरोप गठन के लिए अभियुक्तों की पेशी लंबित थी। कोर्ट ने मामले में गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया। इसके बाद 11 जून को इस मामले के अभियुक्त पति कुशवाहा, परमा कुशवाहा व सिकंदर कुशवाहा ने न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.