धनबाद, मई 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ ने मंगलवार को कोल इंडिया में नौ जुलाई को आहूत हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संघ के समर्थकों ने मजदूर विरोधी नीतियों में सुधार करने व श्रम कानून में संशोधन करने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इसके पूर्व प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। समर्थकों ने उक्त हड़ताल से मजदूरों के हित व अधिकार के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। संघ के सिजुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि कोयला उद्योग में सभी कार्यरत कर्मियों को एकजुटता का परिचय देते हुए इस हड़ताल को सफल बनाना चाहिए, तभी सरकार से मिलने वाली सुविधा कर्मियों को मिल सकेगा। कहा कि सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए लेबर कोड श्रमिकों के अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.