जमशेदपुर, जुलाई 9 -- इंडिया वन एयर ने जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए विमान सेवाओं का किराया बढ़ा दिया है, साथ ही उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब इन दोनों रूटों पर सप्ताह के सभी सातों दिन उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। जमशेदपुर से कोलकाता का नया किराया 2903 रुपये कर दिया गया है, जबकि पहले यह 2873 रुपये था। वहीं, जमशेदपुर से भुवनेश्वर का किराया अब 3182 रुपये हो गया है, जो पहले 2976 रुपये था। बताया जाता है कि जमशेदपुर से कोलकाता के लिए उड़ान सुबह 9.40 बजे रवाना होगी। वहीं, कोलकाता से जमशेदपुर के लिए विमान दोपहर 4.05 बजे उड़ान भरेगा। जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान शाम 5.40 बजे निर्धारित की गई है, जबकि भुवनेश्वर से जमशेदपुर के लिए उड़ान सुबह 8.15 बजे होगी। मालूम हो कि जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच उड़ान सेवा 31 जनवरी...