जमशेदपुर, मार्च 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वसुधैव कुटुंबकम के विचार को साकार करने के लिए भाजपा की ओर से देश में बिहार दिवस पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर 27 मार्च को बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन करेगा। समारोह का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और प्रवासी समाज को जोड़ना है।इसकी तैयारी को लेकर भाजपा महानगर की बैठक शुक्रवार को बर्मामाइंस देवस्थान सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, अभियान संयोजक शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और इसे भव्य रूप से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.