जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- झारखंड के जमशेदपुर से बुलडोजर एक्शन की खबर सामने आई है। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को कीताडीह इमामबाड़ा के पास और खासमहल जगरनाथ मंदिर के पीछे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक 21 कच्चे-पक्के मकान एवं दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कीताडीह में 18 और खासमहल में तीन मकान तोड़ दिए। रेलवे अभियान का किसी ने विरोध नहीं किया, बल्कि दुकान व मकानों से सामान लेकर दूसरी जगह चले गए थे। बुलडोजर चलने से अन्य ऐसी बस्तियों में भी हड़कंप है, जहां ज्यादातर दुकान एवं मकान रेलवे की जमीन पर बने हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के तहत आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के दर्जनों जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 500 एकड़ में बनेंगे एक लाख आवास: इन वर्गों को बसाने का प्लान यह भी पढ़ें- झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.