जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच 33) पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। दारुदा के पास तेज रफ्तार मारुति ईको कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना में मारुति ईको कार के चालक देवव्रत प्रधान (41 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। चालक का शव वाहन में बुरी तरह से फंस गया। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से वाहन को काटकर निकाला गया। दुर्घटना में कार में सवार बाप-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस घायलों को चांडिल सीएचसी भेजा। घायल 63 वर्षीय सत्यव्रत प्रधान एवं 37 वर्षीय उसके बेटा मनोज प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार सवार रांची की ओर से कोलकाता जा रहे थे। पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.