जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना और डीएसपी सिटी कार्यालय के पास टिनप्लेट मैदान में बुधवार सुबह 10.30 बजे अपराधियों ने फल कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। नौ राउंड फायरिंग में उन्हें पांच गोली लगी थी। घटना के नौ घंटे बाद इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई। पुलिस ने मौके से छह खोखे बरामद किए। मैदान में पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। वारदात में पांच लोग शामिल थे। नामदा बस्ती निवासी कारोबारी कन्हैया यादव सुबह दोस्त के साथ टहलने टिनप्लेट मैदान गए थे। वहां से निकलते समय अपराधियों ने गोलियां बरसा दीं। लोग कुछ समझ पाते, तबतक अपराधी मैदान की दीवार फांदकर फरार हो गए। कन्हैया की छाती में दो गोली, सिर में एक, पीठ में एक व दाहिने हाथ में एक गोली। उनके साथ मौजूद साथी रंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.