जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीमारी से परेशान होकर असिस्टेंट प्रोफेसर और उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली यह घटना सीतारामडेरा के न्यू लेआउट स्थित आदिवासी एसोसिएशन के पास हुई। यहां घर के एक कमरे में सोमवार देर शाम शिक्षिका सरस्वती सरकार (62) और उनके भाई बलराम सरकार (67) के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव सड़-गल गए हैं। घटना दो-तीन दिन पहले की हो सकती है। आसपास के लोगों ने घर से तेज बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे। घर बंद था, वहीं बाहर दो दिनों का अखबार भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस मजिस्ट्रेट जॉय गुड़िया की मौजूदगी में गेट का ताला काटकर पुलिस अंदर गई। बदबू इतनी तेज थी कि अंदर जाना मुश्किल था...