जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर के बिष्टूपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 26 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो शहर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। ये सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल के हुगली की रहने वाली हैं और सोमवार को ही ट्रेन से शहर पहुंची थीं। सभी जुगसलाई के एक होटल में ठहरी थीं। होटल से गैंग की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर भीड़ में लोगों के पर्स, मोबाइल और चेन की चोरी करती थीं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के कई सामान भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में एक महिला की चेन चोरी हो गई थी। महिला ने थाना में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की।प. बंगाल और ओडिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.