जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास योजना को लेकर गुरुवार को कीताडीह और खासमहल रोड पर 32 दुकान और मकानों पर रेलवे का बुलडोजर चला। विरोध के बावजूद रेलवे की जमीन खाली करा ली गई। कड़ी सुरक्षा में 32 से ज्यादा लीजधारी, अवैध कब्जा वाले दुकानों व मकानों को रेलवे एईएन- 2 एचके महापात्रो के नेतृत्व में तीन बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। स्टेशन रोड की 65-70 वर्ष पुरानी दुकानों के टूटने से लोगों ने आक्रोश जताया। दिन में 11.30 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड पर 15 लीजधारी दुकानों के साथ रेलवे में प्रस्तावित नई सड़क पर चिह्नित तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। अन्य अवैध कब्जे वाले मकान-दुकान थे। अभियान शुरू होने से पहले लगभग दुकानदारों ने सामान निकाल लिया था, लेकिन रेलवे कर्मचारी द्वारा हूटर बजाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.