जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के श्रीमतडीह गांव से दो महिलाओं की डायन संदेह में हत्या कर दी गयी। बुधवार को दोनों का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने सोमवार को शव मिलने के 24 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं के शव को गांव से कुछ दूर ले जाकर एक गड्ढे में दफना दिया था। मृतकों में पंगेला पूर्ति (48 वर्ष) और चोको बोदरा (45 वर्ष) हैं। दोनों 14 मई से लापता थीं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों की डायन संदेह में हत्या की गयी है। एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने बताया कि लापता महिलाओं के बारे में 19 मई को पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना में शक जाहिर किया गया था कि उनकी हत्या कर दी गयी होगी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इन्हें 14 मई को घर के सामने से ही गांव के कुछ लोगों ने उठा ...