जमशेदपुर, फरवरी 19 -- झारखंड में बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। यहां के टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड की दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलना है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर टाटानगर इंजीनियरिंग विभाग ने जमीन खाली कराने से पहले बुधवार दोपहर और शाम को माइक से घोषणा कर दुकानदारों को तोड़ने की जानकारी दी। इसको लेकर दुकानों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर 2 दर्जन से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई क्यों होने वाली है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हुई रेलवे की घोषणा से स्टेशन रोड के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रात 10 बजे तक दो व्यवसायी दुकान खाली करने में जुट गए। सूत्रों के अनुसार, रातभर में अन्य कई दुकान खाली होने की उम्मीद है, ताकि बुलडोजर से सामानों को बर्बाद होने से बचा सके। अब वो घड़ी आ गई है, जब व्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.