जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में न्याय यात्रा निकालने के लिए झामुमो ने संयोजक मंडली बनाई है। दोनों के लिए तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं की मंडली बनाई गई है। जमशेदपुर पूर्वी के लिए प्रमोद लाल, नरोत्तम दा और युगल किशोर मुखी जबकि जमशेदपुर पश्चिम के लिए पूर्व सांसद सुमन महतो, मो. शेख बदरुद्दीन और योगेन्द्र कुमार निराला संयोजक मनोनीत किये गए हैं। 26 फरवरी से इन दोनों क्षेत्रों में न्याय यात्रा शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...