जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पब्लिक ब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के प्राइमरी विभाग द्वारा दादा- दादी नाना -नानी के लिए ग्रैंडपेरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नमिता अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर परिधि सिंह, रविंदर कौर संधू एवं दादा -दादी ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में बच्चे अपने दादा-दादी तथा नाना -नानी के साथ आए । उन्होंने अपने मनमोहक कार्यक्रम के द्वारा उनका दिल जीत लिया । कार्यक्रम में उनके लिए कुछ खेल कूद प्रतियोगिताएं भी थी । जैसे पासिंग द पार्सल, बूझो तो जाने, सुई में धागा डालना आदि । सबसे महत्वपूर्ण दादा-दादी ने कुछ कहानियों के द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय आए हुए सभी दादा दादी नाना नानी अति उत्साहित दिखे। उन्होंने प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.