जमशेदपुर, मई 12 -- बर्मामाइंस की सिदो-कान्हू बस्ती के निकट रविवार सुबह 11 बजे कंडम कंपनी क्वार्टर का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम मो. मुन्ना था, जो सिदो कान्हू बस्ती का ही निवासी था। उसकी पत्नी साजिया परवीन ने बताया कि छज्जा गिरने के बाद मुन्ना होश में था। वह चीखती रह गई कि उसके पति को बड़े अस्ताल ले जाया जाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। बाद में जब उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, तबतक उसकी मौत हो गई थी। छज्जा गिरने से साजिया भी घायल हो गयी है। टाटा स्टील इन क्वार्टर को पहले ही कंडम घोषित कर चुकी है। साजिया ने बताया कि वह अपने पति के साथ उस कंडम क्वार्टर से ईंट निकाल रही थी। उसे प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से आफताब, बबन, लड्डन और पोपट ने काम दिया था। उसके साथ और कई लेाग इस काम में लगे थे। एक छज्जा से ईंट निकालने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.