जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- एनएच-33 पर बड़ाबांकी के पास गुरुवार सुबह 8 बजे जमशेदपुर से ओडिशा जा रही बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया। घटना में स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। दोनों सहकर्मी थे। ‌वे बिरसानगर से स्कूटी पर सवार होकर आस्था वैली ड्यूटी करने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान अंजना महतो (34) और राजेश सुरेन (43) के रूप में हुई है। राजेश बिरसानगर के जोन नंबर 10 के निवासी थे और आस्था कंपनी में सिविल इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। महिला मोहरदा की रहने वाली थी और दोनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। एक घंटे तक लगा रहा जाम प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार महिला और पुरुष बड़ाबांकी स्थित आस्था वैली की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों मौके पर गिर पड़...