जमशेदपुर, जुलाई 21 -- चक्रधरपुर रेलमंडल में जल्द नया रेलवे स्टेशन बनेगा। जमशेदपुर के पास कुदादा में बनने वाले इस स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा स्टेशन होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इस आशय का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। बोर्ड की अनुमति मिलने पर इस दिशा में आगे का काम शुरू होगा। यह टाटानगर- बादामपहाड़ रेलमार्ग पर दसवां स्टेशन होगा। चक्रधरपुर रेलमंडल के इस स्टेशन को लेकर सर्वे कराया था। जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लेकर रेल सुविधाओं के विस्तार का मामला उठाया था। पूर्वी सिंहभूम जिले के अधीन आने वाले इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस क्षेत्र की जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी के नाम पर ही इसका प्रस्ताव रखा गया है। टाटानगर बादामपहाड़ रेलमार्ग के इस 10 वें स्टेशन के अस्तित्व में आने से टाटानग...