जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- डिमना लेक में बुधवार दोपहर नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक की पहचान गिरिडीह निवासी 21 वर्षीय कृष्णा राणा के रूप में हुई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को गिरिडीह ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, कृष्णा राणा गिरिडीह से आठ साथियों के साथ डिमना लेक घूमने आया था। सभी युवक डिमना चौक में बढ़ई का काम करते हैं। नौ में से छह युवक नहाने के लिए पानी में उतरे थे। इस दौरान कृष्णा राणा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैराकी नहीं आने के कारण वे सफल नहीं हो पाए और किनारे लौट आए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। मछुआरों ने निकाला शव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस देर से पहुंची और केवल पूछताछ की। काफी समय बाद जब स्थानीय मछुआरे पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.