जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार रात संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने शक्ति की देवी को जल्दी आने के आग्रह के साथ विदाई दी। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल दिखीं। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के 11 घाटों पर कुल 420 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सबसे अधिक 125 प्रतिमाओं का साकची में स्वर्णरेखा घाट पर जबकि सबसे कम आठ मूर्तियों का विसर्जन भोजपुर घाट, बारीडीह में किया गया। विसर्जन की शुरुआत नया पुल घाट पर पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे से हुई, जबकि समापन रात एक बजकर 20 मिनट पर हुआ। विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। मजिस्ट्रेट के साथ जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला वासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.