जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर। दो बार विश्व रिकॉर्ड होल्डर और चार बार नेशनल रिकॉर्ड होल्डर नील अमृत त्रिपाठी, जिला स्ट्रेंथलिफ्टिंग सचिव, के नेतृत्व में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने सिक्किम (गंगटोक) में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया।प्रतियोगिता में ज़ैन इब्राहिम, कृष्णा अगरवाल और राजीव झा ने 1-1 गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। वहीं कृष रॉय ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, अर्शदीप सिंह ने 1 सिल्वर हासिल किया। इसके अलावा एलेक्ज़ेन्द्रा बथ, विजित कुमार, सायन हल्दार, रमेश बारीक, विनय कुमार और नवीन कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.