जमशेदपुर, मार्च 29 -- आजादनगर के रोड नंबर 20 में नशेड़ियों ने मो. अरमान अली (21) पर चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे की है। हमले में पहले वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया। अरमान कपाली के चांदनी चौक का रहने वाला था और हाल ही में हैदराबाद से घर लौटा था। वह अलकबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था। अरमान रमजान की शब-ए-कद्र की रात इबादत के लिए घर से बाहर निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वह सहरी से पहले लौट आएगा। इस दौरान कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरमान को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गय...